देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से चार और लोगों की मौत, 287 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को चार और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 379 हो गई है।

जयपुर, 25 जून राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बृहस्पतिवार को चार और लोगों की मौत हो गयी जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 379 हो गई है।

इसके साथ ही 287 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 16296 हो गयी जिनमें से 3077 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बृहस्पतिवार को बीकानेर में तीन और सवाई माधोपुर एक और संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 379 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 152 हो गयी है जबकि जोधपुर में 37, भरतपुर में 31, कोटा में 22,अजमेर में 15, बीकानेर में 13 और नागौर में 12 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 23 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण के 287 नये मामले सामने आये। इनमें सर्वाधिक मामलें जोधपुर में 52, जयपुर में 40, पाली में 30, बीकानेर में 23, बाडमेर में 15, अलवर में 14, धौलपुर में 12, अजमेर में 10, कोटा में 9, सिरोही— डूगंरपुर—चूरू—अन्य राज्यों से 8—8, उदयपुर में 7, दौसा—भरतपुर में 5-5, हनुमानगढ—जैसलमेर—जालौर—राजसमंद—सीकर में 4—4, नागौर में 3, श्रीगंगानगर—झुंझुनू—सवाईमाधोपुर में दो-दो, झालावाड—बूंदी—बांसवाडा—भीलवाडा में एक-एक नये मामले शामिल हैं।

यह भी पढ़े | चीन की सरकार और चीनी दूतावास ने सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले आरजीएफ को दिया था दान.

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर और जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।

राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट