देश की खबरें | आपदाग्रस्त क्षेत्र से चार और शव मिले, कुल मृतक संख्या 55 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड के आपदाग्रस्त क्षेत्र में चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान में सोमवार को और चार शव बरामद होने से बाढ़ में मरने वालों की संख्या 55 हो गई है।

तपोवन/ देहरादून, 15 फरवरी उत्तराखंड के आपदाग्रस्त क्षेत्र में चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान में सोमवार को और चार शव बरामद होने से बाढ़ में मरने वालों की संख्या 55 हो गई है।

पुलिस ने बताया कि चार में से तीन शव तपोवन सुरंग से बरामद हुए जहां पिछले एक सप्ताह से ज्यादा समय से फंसे 25—35 लोगों को बाहर निकालने के लिए सेना सहित विभिन्न एजेंसियों का संयुक्त बचाव और तलाश अभियान चल रहा है। एक अन्य शव मैठाणा से बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि मलबे और गाद से भरी तपोवन सुरंग से अब तक नौ शव निकाले जा चुके हैं। रविवार को सुरंग से छह शव बरामद हुए थे।

सात फरवरी को ऋषिगंगा घाटी में आई बाढ के समय एनटीपीसी की 520 मेगावाट तपोवन—विष्णुगाड जलविद्युत परियोजना की इस सुरंग में कार्य कर रहे लोग उसमें फंस गए थे। निर्माणाधीन तपोवन—विष्णुगाड परियोजना को हुई भारी क्षति के अलावा, रैंणी में स्थित उत्पादनरत 13.2 मेगावाट ऋषिगंगा जलविद्युत परियोजना भी बाढ़ से पूरी तरह तबाह हो गई थी।

अब तक चमोली जिले के आपदाग्रस्त क्षेत्रों से कुल 55 शव बरामद हो चुके हैं जबकि 149 अन्य अभी भी लापता हैं।

एक सप्ताह से सेना, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल, राज्य आपदा प्रतिवादन बल और भारत तिब्बत सीमा पुलिस का संयुक्त बचाव और तलाश अभियान जारी है।

तपोवन बैराज क्षेत्र में जहां पोकलैंड और जेसीबी मशीनें युद्धस्तर पर कार्य कर रही हैं वहीं नदी किनारे जिला प्रशासन के नेतृत्व में खोजबीन का काम तेजी से चल रहा है।

रैंणी क्षेत्र में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीम मलबे में लापता लोगों की तलाश कर रही है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड