देश की खबरें | राजस्थान में चार विधायक संक्रमित, 13 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में सोमवार को चार विधायक कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाये गए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 31 अगस्त राजस्थान में सोमवार को चार विधायक कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाये गए।

कांग्रेस विधायक रमेश मीणा और भाजपा के तीन विधायक- हमीर सिंह भायल, अशोक लाहोटी और चंद्रभान सिंह आक्या कोरोना वायरस से संक्रमित हो गये है।

यह भी पढ़े | Crawford Market Car Accident: मुंबई के क्रॉफर्ड मार्केट में तेज रफ्तार से जा रही कार ने लोगों को रौंदा, 4 की मौत, 4 घायल.

अशोक लाहोटी ने ट्वीट के जरिये संक्रमित होने की पुष्टि की है।

उन्होने ट्वीट में कहा, ‘‘कोविड-19 के कुछ लक्षण दिखने पर मैंने जांच करायी जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई। पिछले दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, मेरा उन सभी से अनुरोध है कि वे अपनी जाँच करवाएं।’’

यह भी पढ़े | JEE 2020 New Guidelines: जेईई मेन के कैंडिडेट्स के लिए नई गाइडलाइंस जारी, यहां देखें परीक्षा केंद्रों और COVID-19 के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देशों की लिस्ट.

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनके जल्द ठीक होने की कामना की है।

गहलोत ने ट्वीट किया ‘‘मुझे जानकारी मिली है कि कांग्रेस विधायक रमेश मीणा, भाजपा विधायक हमीर सिंह भायल,और चंद्रभान सिंह आक्या कोविड-19 की जांच में संक्रमित पाये गये है.. मैं उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।’’

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सोमवार को 13 और मौत हुईं जिससे राज्य में इस घातक वायरस के संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 1056 हो गई है।

इसके साथ रिकार्ड 1466 नये संक्रमित मिलने से राज्य में संक्रमितों की संख्या 81693 हो गयी। इनमें से 13825 रोगी उपचाराधीन हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि सोमवार रात साढे आठ बजे तक राज्य में 13 और संक्रमितों को मौत हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट