देश की खबरें | मुंबई में जलजमाव के कारण चार ‘मिनी पंपिंग स्टेशन’ संचालकों पर दस-दस लाख रुपये का जुर्माना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई नगर निकाय ने भारी बारिश के बाद जलजमाव के कारण चार ‘मिनी पंपिंग स्टेशन’ के संचालकों पर 10-10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

मुंबई, 28 मई मुंबई नगर निकाय ने भारी बारिश के बाद जलजमाव के कारण चार ‘मिनी पंपिंग स्टेशन’ के संचालकों पर 10-10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

शहर में सोमवार को भारी बारिश हुई, जिससे कई निचले इलाकों में जलजमाव हो गया और कुछ मार्गों पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं स्थगित करनी पड़ीं।

किंग्स सर्कल, मंत्रालय, दादर टीटी ईस्ट, परेल टीटी, कालाचौकी, वडाला, हिंदमाता, केम्प्स कॉर्नर, चर्चगेट, चिंचपोकली और दादर जैसे इलाकों में जलजमाव के कारण वाहनों का आवागमन प्रभावित हुआ।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) ने मंगलवार देर शाम जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि चार जगहों - हिंदमाता, गांधी मार्केट, येलो गेट और चूनाभट्टी पर ‘मिनी पंपिंग स्टेशन’ संचालकों पर जलजमाव के कारण 10-10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

निविदा शर्तों के अनुसार, संबंधित संचालकों को शहर की मॉनसून पूर्व तैयारी योजना के तहत 25 मई से पहले इन स्थानों पर ‘मिनी पंपिंग स्टेशन’ स्थापित करने और उन्हें चालू करना था।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘बीएमसी द्वारा बनाई गई मॉनसून योजना के अनुसार निचले इलाकों से पानी निकालने के लिए नियुक्त ‘मिनी पंपिंग स्टेशन’ संचालक शर्तों के अनुसार प्रणाली स्थापित करने में विफल रहे और इसे पूरी क्षमता से संचालित नहीं किया गया।’’

इसमें कहा गया कि बीएमसी ने जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए समूची मुंबई में विशेष रूप से बाढ़ की संभावना वाले निचले इलाकों में 10 ‘मिनी पंपिंग स्टेशन’ स्थापित किए हैं जिनके संचालन का जिम्मा निजी एजेंसियों को सौंपा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs SRH, IPL 2026 6th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Poonam Pandey Pregnancy News: पूनम पांडे की प्रेग्नेंसी सही या बनाया अप्रैल फूल, वीडियो शेयर कर बताया सच

MS vs HYDK, PSL 2026 8th Match Live Score Update: गद्दाफी स्टेडियम में मुल्तान सुल्तांस बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट