देश की खबरें | राजस्थान के कोटा में बस और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा में रविवार तड़के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक मिनी बस अपने आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई, जिससे बस में सवार एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कोटा (राजस्थान), 13 जुलाई राजस्थान के कोटा में रविवार तड़के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक मिनी बस अपने आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई, जिससे बस में सवार एक परिवार के चार सदस्यों की मौत हो गई और 10 घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला कि बस चालक को संभवत: झपकी आ गई थी, जिससे उसने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण यह (बस) आगे चल रहे ट्रक से टकरा गयी।

पुलिस उपाधीक्षक शिवम जोशी ने बताया कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ा।

उन्होंने बताया कि घटना तड़के पांच बजे की है, जिसमें राजस्थान के करोली के सीताबाड़ी निवासी गीता सोनी (63), उनके दो बेटे अनिल सोनी (48) एवं बृजेश सोनी (45) और उनके दामाद सुरेश सोनी (45) की मौत हो गई।

जोशी ने बताया कि घायलों को कोटा के एमबीएस अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\