देश की खबरें | किर्गिस्तान से स्वदेश लौटे चार मेडिकल विद्यार्थी कोविड-19 से संक्रमित पाये गये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर किर्गिस्तान से आठ दिन पहले स्वदेश वापसी के बाद मध्यप्रदेश में अपने घरों को लौटे चार मेडिकल विद्यार्थी इस महामारी से संक्रमित पाये गये हैं।

इंदौर, 29 जून कोविड-19 के प्रकोप के मद्देनजर किर्गिस्तान से आठ दिन पहले स्वदेश वापसी के बाद मध्यप्रदेश में अपने घरों को लौटे चार मेडिकल विद्यार्थी इस महामारी से संक्रमित पाये गये हैं।

कोविड-19 की रोकथाम के लिये इंदौर जिले के नोडल अधिकारी अमित मालाकार ने सोमवार को बताया, "एअर इंडिया के विशेष विमान के जरिये किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक से कुल 125 मेडिकल विद्यार्थी 21 जून को इंदौर आये थे। इनमें से चार विद्यार्थी जांच में कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं।"

यह भी पढ़े | हिमाचल प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 919 है : 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि कोविड-19 की जद में पाये गये चार मेडिकल विद्यार्थियों में से दो इंदौर से ताल्लुक रखते हैं, जबकि एक-एक विद्यार्थी मंदसौर और झाबुआ जिलों के हैं।

मालाकार के मुताबिक स्वास्थ्य विभाग के दल ने किर्गिस्तान से स्वदेश लौटे सभी 125 मेडिकल विद्यार्थियों की इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग की थी। लेकिन तब किसी भी विद्यार्थी में कोविड-19 के लक्षण नहीं दिखायी दिये थे।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में डॉक्टर्स डे के मौके पर छुट्टी की घोषणा, सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र से की राष्ट्रीय अवकाश की अपील.

उन्होंने बताया, "इंदौर के दोनों संक्रमित विद्यार्थियों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है, जबकि मंदसौर और झाबुआ के एक-एक विद्यार्थी का उनके गृह जिलों में ही कोविड-19 का इलाज जारी है।"

मालाकार ने बताया कि किर्गिस्तान से स्वदेश लौटे 125 मेडिकल छात्र-छात्राओं के समूह में इंदौर के दो संक्रमित विद्यार्थियों समेत कुल 12 लोग शामिल हैं। बाकी विद्यार्थी मध्यप्रदेश के ही अन्य जिलों से ताल्लुक रखते हैं। हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग के बाद इंदौर के बाहर के विद्यार्थियों को उनके गृह जिलों के लिये रवाना कर दिया गया था।

उन्होंने बताया कि इस समूह के चार मेडिकल विद्यार्थियों के कोविड-19 से संक्रमित पाये जाने की प्रदेश सरकार को सूचना दे दी गयी है। इसके साथ ही, अनुरोध किया गया है कि समूह में शामिल अन्य विद्यार्थियों की उनके गृह जिलों में कोविड-19 की जांच कराते हुए जरूरी कदम उठाये जायें।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\