रिमोट कंट्रोल से संचालित होने वाली चार बारूदी सुरंग बरामद

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोदली और मालेवाही गांव के मध्य सुरक्षा बलों ने विस्फोटक सामाग्री बरामद की है।

जमात

रायपुर, 15 मई छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा बलों ने रिमोट कंट्रोल से संचालित होने वाली चार बारूदी सुरंग और भारी मात्रा में पेट्रोल बम बरामद किये है।

दंतेवाड़ा जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बोदली और मालेवाही गांव के मध्य सुरक्षा बलों ने विस्फोटक सामाग्री बरामद की है।

अधिकारियों ने बताया कि बोदली और मालेवाही के मध्य सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा में डीआरजी, एसटीएफ और छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के लगभग तीन सौ जवानों को रवाना किया गया था।

उन्होंने बताया कि दल जब जंगल में था तब उन्होंने वहां चार बारूदी सुरंग बरामद की। सभी बारूदी सुरंग का वजन लगभग पांच-पांच किलोग्राम था।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बारूदी सुंरग को बैटरी और एंटीना से जोड़ा गया था। जिससे रिमोट कंट्रोल के माध्यम से उसमें विस्फोट किया जा सके।

उन्होंने बताया कि बम के एंटीना को पेड़ में लगाया गया था जिससे अधिक दूरी से बम में विस्फोट किया जा सके।

अधिकारियों ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए पहली बार इस तरह की तकनीक का इस्तेमाल करने की कोशिश की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से बड़ी संख्या में पेट्रोल बम भी बरामद किये है जिससे ऐसी आशंका है कि नक्सली सुरक्षा बलों पर बड़े हमले की तैयारी में थे लेकिन इससे पहले ही उसे नाकाम कर दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने सभी विस्फोटक सामाग्रियों को नष्ट कर दिया है।

उन्होंने बताया कि राज्य के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले के पल्ली गांव से दंतेवाड़ा के बारसूर गांव के मध्य सड़क का निर्माण किया जा रहा है। यह सड़क बोदली और मालेवाही गांव से होकर गुजरेगा। इस क्षेत्र में लगातार नक्सली गतिविधियां होती रहती है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क निर्माण कार्य की सुरक्षा के लिए इस क्षेत्र में सुरक्षा बलों के छह शिविरों की स्थापना की गई है। इनमें से बोदली गांव सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड