आनलाइन ब्लिटज शतरंज टूर्नामेंट से केरल मुख्यमंत्री राहत कोष के लिये चार लाख रूपये

चेकमेट कोविड - 19 ब्लिटज ओपन में ग्रैंडमास्टर एस एल नारायणन ने जीत दर्ज की ।

चेन्नई, चार मई शतरंज केरल द्वारा आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय आनलाइन ब्लिटज टूर्नामेंट से केरल मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष के लिये चार लाख रूपये जुटाये गए हैं ।

चेकमेट कोविड - 19 ब्लिटज ओपन में ग्रैंडमास्टर एस एल नारायणन ने जीत दर्ज की ।

उन्होंने जीत के बाद ट्वीट किया ,‘‘यह शानदार टूर्नामेंट था । हम सभी ने एक नेक काम के लिये इसमें भाग लिया । इसकी सारी राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में जायेगी ।’’

उन्हें 12000 जबकि उपविजेता रहे राष्ट्रमंडल चैम्पियन अभिजीत गुप्ता को आठ हजार रूपये ईनाम के तौर पर मिले लेकिन उन्होंने इसे दान में देने की घोषणा की ।

इस टूर्नामेंट में भारत के अलावा रूस, अमेरिका, अर्जेंटीना, चिली, इंग्लैंड, जर्मनी समेत कई देशों के 429 खिलाड़ियों ने भाग लिया था ।

इनमें 34 ग्रैंडमास्टर और 30 अंतरराष्ट्रीय मास्टर शामिल थे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू