देश की खबरें | शाहजहांपुर में वैन पलटने से चार मजदूरों की मौत, 16 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शाहजहांपुर जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण एक वैन के पलट जाने से चार मजदूरों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश), 13 फरवरी शाहजहांपुर जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर के कारण एक वैन के पलट जाने से चार मजदूरों की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनोज कुमार अवस्थी ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह दुर्घटना बुधवार देर रात विचोला गांव के पास हुई।

उन्होंने बताया कि मजूदरों एवं उनके परिवारों को लेकर हरियाणा जा रही वैन को बुधवार रात को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसके कारण वैन पलट गई और उसमें सवार दो लोगों -श्यामवती (60) तथा समीला (26) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

अवस्थी ने बताया कि पुलिस ने हादसे का शिकार हुए अन्य लोगों को फर्रुखाबाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान दो और लोगों-राम कुमारी (35) और लवकुश (30) की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में 16 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका फर्रुखाबाद के जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

हादसे में मारे गए लोग सीतापुर जिले के रहने वाले थे और मजदूरी करने के लिए हरियाणा जा रहे थे।

अवस्थी ने बताया कि पुलिस टक्कर मारने वाले अज्ञात वाहन का पता लगा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी