देश की खबरें | मध्य प्रदेश के सतना में कार पलटने से चार लोगों की मौत, दो घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक कार पलटने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सतना (मध्य प्रदेश), तीन जून मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक कार पलटने से उसमें सवार चार लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना रविवार देर रात रामपुर बाघेलान थाना क्षेत्र के सतना-रीवा मार्ग पर मनकारी गांव के पास हुई।

नगर पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि कार चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद मनकारी मोड़ पर वाहन पलट गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान शिबू तिवारी, शिव पांडे, नितिन और शानू खान के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि सतना जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद दो घायलों को रीवा रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\