देश की खबरें | दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत, एक व्यक्ति घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राजनांदगांव, 17 जुलाई छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई है तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के छुरिया विकासखंड के अंतर्गत बोइरडीह गांव के पास दो मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार बोइरडीह गांव निवासी दिलीप गोड़ (30) और हितेश कुमार (21) तथा पांडेटोला गांव निवासी मोमेंद्र कुंजाम (24) और शिव नेताम (24) की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

इस घटना में पांडेटोला गांव निवासी तिलक मंडावी (52) घायल हैं। घटना सोमवार सुबह करीब 11 बजे की है।

उन्होंने बताया कि पांडेटोला गांव निवासी तीन ग्रामीण एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर छुरिया से अपने गांव लौट रहे थे। वहीं बोइरडीह गांव निवासी दो ग्रामीण मोटरसाइकिल पर सवार होकर शिकारीमहका गांव से अपने गांव जा रहे थे। लेकिन बोइरडीह गांव के बाहर स्थित एक नाले के करीब दोनों मोटरसाइकिल में आमने-सामने की टक्कर हो गई।

इस घटना में चार लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस दल ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना में घायल मंडावी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू