देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।

रायपुर, एक अप्रैल छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई।

कांकेर जिले के पुलिस अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया, ‘‘जिले के चारामा थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर रातेसरा गांव के पास ट्रक और कार के बीच हुई टक्कर में कार सवार अहमद अली, रहमत अली, संजू तिर्की और प्रवीण सिन्हा की मौत हो गई।’’

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बुधवार रात कार सवार सभी व्यक्ति जिले के लखनपुरी गांव की ओर जा रहे थे। रातेसरा गांव के करीब पहुंचने पर सामने से आ रहे एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इस घटना में कार सवार सभी चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि गश्त में निकले पुलिस दल को घटना की जानकारी मिली। उन्होंने सभी घायलों को चारामा के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने अहमद और रहमत को मृत घोषित कर दिया। वहीं तिर्की ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल सिन्हा को पड़ोसी धमतरी जिले के अस्पताल ले जाया जा रहा था तभी उनकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\