विदेश की खबरें | तुर्की की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट में चार की मौत, 97 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. स्वास्थ्य मंत्री फारेटिन कोका ने संवाददाताओं से कहा कि संकार्या प्रांत के हेनदेक शहर के बाहर स्थित कारखाने में 186 मजदूर थे।

स्वास्थ्य मंत्री फारेटिन कोका ने संवाददाताओं से कहा कि संकार्या प्रांत के हेनदेक शहर के बाहर स्थित कारखाने में 186 मजदूर थे।

दो अन्य मंत्रियों के साथ इलाके में गये कोका ने कहा कि विस्फोट में चार मजदूरों की मौत हो गयी, वहीं 97 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पंजाब में ट्रेन और सिख तीर्थयात्रियों की बस के बीच भीषण टक्कर, कम से कम 20 की मौत.

उन्होंने कहा कि बाद में 16 घायलों को छुट्टी दे दी गयी। बाकी मजदूरों में से केवल एक की हालत गंभीर है।

आवासीय क्षेत्रों से दूर स्थित कारखाने में विस्फोट के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े | Worldwide Covid-19 Pandemic Update: दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले 1.08 करोड़ के पार, मृतकों की संख्या 5,20 लाख से अधिक.

अधिकारियों ने बताया कि दमकल कर्मियों की मदद के लिए इलाके में दो हेलीकॉप्टरों और एक विमान को भेजा गया। हालांकि विस्फोट जारी रहने से आग को काबू में करने के प्रयास बाधित हुए। कई घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।

कोका ने कहा कि 85 एंबुलेंसों, दो हवाई एंबुलेंसों और 11 बचाव दलों को इलाके में भेजा गया है।

इससे पहले टेलीविजन वीडियो में फैक्ट्री से बड़े आकार के धुएं के गुबार उड़ते देखे गये।

हेबरतुर्क टेलीविजन ने कहा कि अधिकारियों ने फैक्ट्री की ओर जाने वााले रास्तों को रोक दिया। मजदूरों के परिजन उनका हाल जानने मौके पर पहुंच गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\