विदेश की खबरें | पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा की मस्जिद में धमाका, वरिष्ठ मौलवी सहित चार घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान बम विस्फोट होने से एक वरिष्ठ मौलवी सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

पेशावर, 14 मार्च उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक मस्जिद में शुक्रवार की नमाज के दौरान बम विस्फोट होने से एक वरिष्ठ मौलवी सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जिला पुलिस अधिकारी आसिफ बहादर ने बताया कि दक्षिण वजीरिस्तान में मौलाना अब्दुल अजीज मस्जिद में संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में धमाका हुआ, जिसमें जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (जेयूआई) के जिला प्रमुख मौलाना अब्दुल्ला नदीम सहित अन्य घायल हो गए।

अधिकारी ने बताया कि यह विस्फोट मस्जिद में मौलवी द्वारा तकरीर देने के लिए बनाए गए मंच में लगाया गया था।

उन्होंने बताया कि बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गया और घायलों को वाना के जिला अस्पताल ले जाया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है और सबूत इकट्ठा कर रही है। ’’

खैबर पख्तूनख्वा में पहले भी मस्जिदों को, विशेषकर जुमे की नमाज के दौरान निशाना बनाया जाता रहा है। इस दिन बड़ी संख्या में नमाजी मस्जिदों में एकत्र होते हैं।

पिछले महीने, प्रांत में दारुल उलूम हक्कानिया मदरसा में हुए आत्मघाती विस्फोट में जेयूआई-एस नेता मौलाना हमीदुल हक हक्कानी सहित छह लोग मारे गए और 15 घायल हो गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now