देश की खबरें | कप्तान मनप्रीत समेत चार हॉकी खिलाड़ी कोविड-19 जांच में पॉजिटिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत चार खिलाड़ियों को बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के राष्ट्रीय खेल उत्कृष्टता केंद्र में राष्ट्रीय हॉकी शिविर में रिपोर्ट करने के बाद कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अगस्त भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह समेत चार खिलाड़ियों को बेंगलुरू में भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के राष्ट्रीय खेल उत्कृष्टता केंद्र में राष्ट्रीय हॉकी शिविर में रिपोर्ट करने के बाद कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया।

ये खिलाड़ी घर पर ब्रेक के बाद टीम के साथ शिविर के लिये पहुंचे थे।

यह भी पढ़े | भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के साथ तीन और खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव: 7 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

साइ की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘साइ ने शिविर में रिपोर्ट करने वाले सभी खिलाड़ियों का पहुंचने पर रैपिड कोविड-19 परीक्षण कराना अनिवार्य किया है। पॉजिटिव आये इन सभी खिलाड़ियों ने एक साथ ही यात्रा की थी तो पूरी संभावना है कि घर से बेंगलुरू पहुंचते हुए उनसे वायरस फैला होगा। ’’

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘सभी चार खिलाड़ियों को रैपिड परीक्षण में नेगेटिव पाया गया था। लेकिन मनप्रीत और सुरेंद्र में बाद में कुछ कोविड-19 के लक्षण दिखायी दिये तो उन्हें और उनके साथ यात्रा करने वाले अन्य 10 खिलाड़ियों के साथ गुरूवार का आरटी-पीसीआर परीक्षण कराया गया जिसमें ये चार कोविड-19 पॉजिटिव निकले। ’’

यह भी पढ़े | Idukki Landslide in Kerala: केरल के इडुक्की में भूस्खलन से तबाही, अब तक 15 की मौत, राज्य सरकार देगी 5 लाख का मुआवजा.

उनके नतीजे हालांकि अभी साइ को सौंपे नहीं गये हैं लेकिन राज्य सरकार ने साइ अधिकारियों को इनके बारे में बता दिया और कुछ परीक्षण के नतीजों का अब भी इंतजार है।

शिविर के लिये रिपोर्ट करने वाले मनप्रीत सहित सभी खिलाड़ी स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुसार पृथकवास में रह रहे हैं और वायरस के संक्रमण की संभावना को रोकने के लिये उन्हें एहतियाती कदम के अनुसार अलग रखा गया था।

मनप्रीत ने साइ द्वारा जारी बयान में कहा, ‘‘मैं साइ परिसर में अकेला पृथकवास में हूं और जिस तरह से साइ अधिकारियों ने हालात को संभाला, उससे खुश हूं। मैं खुश हूं कि उन्होंने सभी खिलाड़ियों का परीक्षण अनिवार्य किया है। इस कदम से सही समय पर वायरस से संक्रमण का पता चल जायेगा। मैं ठीक हूं और जल्द ही उबरने की उम्मीद है। ’’

इन पृथक खिलाड़ियों ने शिविर में मौजूद अन्य खिलाड़ियों से बातचीत नहीं की थी।

राज्य सरकार और साइ की मानक परिचालन प्रक्रिया का शिविरों में कड़ाई से पालन किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट