देश की खबरें | देशभर में कोविड से हुई चार की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड के 123 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 876 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 13 फरवरी भारत में कोविड के 123 नए मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमित मरीजों की संख्या 876 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को यह जानकारी दी।

सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में वायरस से चार मरीजों की मौत के मामले सामने आए हैं, जिसमें दो मौतें दिल्ली और एक-एक गुजरात और महाराष्ट्र में हुई हैं।

पिछले साल पांच दिसंबर तक कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या दोहरे अंकों तक सिमट गई थी, लेकिन कोरोना वायरस के नए स्वरूप और ठंड की वजह से संक्रमण के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई।

अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि पांच दिसंबर के बाद एक दिन में सर्वाधिक 841 मामले 31 दिसंबर को सामने आए थे जो मई 2021 में आए मामलों का 0.2 प्रतिशत थे।

देश में कोरोना वायरस के डेल्टा स्वरुप के कारण अप्रैल-जून 2021 में महामारी की स्थिति बेहद भयावह हो गई थी और उस दौरान सात मई 2021 को देश में एक दिन में संक्रमण के 4,14,188 नए मामले सामने आए थे और 3,915 मौतें हुई थीं।

देश भर में 2020 की शुरुआत से अब तक लगभग चार वर्ष में कोविड से करीब साढ़े चार करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं तथा इससे 5.3 लाख से अधिक लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: इंदौर में टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 2nd T20I Match Toss Winner Prediction: रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी