जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में चार दिन की गिरावट थमी, सेंसेक्स 721 अंक चढ़ा, निफ्टी 18,000 अंक के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में पिछले चार दिन से जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लगा और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के साथ बीएसई सेंसेक्स में 721 अंक से अधिक की तेजी आई।

मुंबई, 26 दिसंबर घरेलू शेयर बाजार में पिछले चार दिन से जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लगा और वैश्विक बाजारों में मजबूत रुख के साथ बीएसई सेंसेक्स में 721 अंक से अधिक की तेजी आई।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 721.13 अंक यानी 1.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 60,566.42 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 988.49 अंक तक चढ़ गया था।

इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 207.80 अंक यानी 1.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 18,014.60 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील, आईटीसी, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी और टाटा मोटर्स प्रमुख रूप से लाभ में रहे।

दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में नेस्ले इंडिया, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर शामिल हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कंपोजिट लाभ में रहे।

अमेरिकी शेयर बाजार शुक्रवार को बढ़त में रहे थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 3.63 प्रतिशत चढ़कर 83.92 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 706.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी