विदेश की खबरें | इजराइल और हमास के बीच चार दिवसीय युद्ध विराम हुआ प्रभावी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस कूटनीतिक सफलता से गाजा में 23 लाख लोगों के लिए कुछ राहत दिखाई दे रही है, जिन्होंने हफ्तों तक इजराइली बमबारी को सहा है। यह इजराइल में उन परिवारों के लिए भी राहत भरी खबर है जो सात अक्टूबर के हमास के हमले के दौरान बंदी बनाए गए अपने प्रियजन को लेकर चिंतित हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस कूटनीतिक सफलता से गाजा में 23 लाख लोगों के लिए कुछ राहत दिखाई दे रही है, जिन्होंने हफ्तों तक इजराइली बमबारी को सहा है। यह इजराइल में उन परिवारों के लिए भी राहत भरी खबर है जो सात अक्टूबर के हमास के हमले के दौरान बंदी बनाए गए अपने प्रियजन को लेकर चिंतित हैं।

युद्ध को कम से कम चार दिन के लिए रोका गया है और यह युद्ध विराम सुबह सात बजे से प्रभावी हुआ।

गाजा में शासन कर रहे हमास समूह ने इजराइल पर सात अक्टूबर को अप्रत्याशित हमला किया था और इस दौरान करीब 240 लोगों को बंधक बना लिया गया था। हमास ने इस युद्ध विराम के दौरान कम से कम 50 बंधकों को रिहा करने का वादा किया है। हमास ने कहा कि इजराइल 150 फलस्तीनी कैदियों को रिहा करेगा।

दोनों पक्ष पहले महिलाओं एवं बच्चों को रिहा करेंगे। इजराइल ने कहा कि प्रत्येक अतिरिक्त 10 बंधकों की रिहाई पर युद्धविराम को एक अतिरिक्त दिन बढ़ाया जाएगा।

कतर, अमेरिका और मिस्र की मध्यस्थता में कई सप्ताह की गहन अप्रत्यक्ष बातचीत के बाद यह समझौता हुआ। यदि यह समझौता सफलतापूर्वक लागू होता है, तो यह इजराइल और हमास के बीच जारी युद्ध में महत्वपूर्ण विराम होगा।

हमास द्वारा इजराइल पर सात अक्टूबर को किए गए हमले में करीब 1,200 लोगों की मौत हो गई थी। इसके जवाब में इजराइल ने गाजा पर बड़े पैमाने पर हवाई और जमीनी हमले किए, जिसमें कम से कम 13,300 फलस्तीनी मारे गए।

इजराइल एवं हमास के बीच समझौते से युद्ध थमने की उम्मीदें पैदा हुई हैं। सात सप्ताह से जारी इस युद्ध से इजराइल और ग़ाज़ा दोनों में भारी तबाही हुई है और बड़ी संख्या में लोग मारे गए हैं। इस युद्ध से पूरे पश्चिम एशिया में तनाव फैलने की आशंका है।

इजराइल ने उम्मीदों के विपरीत कहा कि वह युद्ध विराम की अवधि समाप्त होने के बाद बड़े पैमाने पर फिर से युद्ध शुरू करेगा।

इजराइली रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने बृहस्पतिवार को सैनिकों से कहा कि युद्ध में यह राहत अल्पकालिक होगी और युद्ध कम से कम दो और महीनों के लिए जोरदार तरीके से फिर से शुरू होगा।

कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल-अंसारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि दोनों पक्षों ने रिहा किए जाने वाले बंधकों की सूची जारी है। उन्होंने बताया कि हमास द्वारा बंधक बनाए गए 13 महिलाओं एवं बच्चों का पहला समूह शुक्रवार दोपहर को आजाद किया जाएगा। हर एक इजराइली बंधक को छोड़े जाने के बदले तीन फलस्तीनियों को रिहा किया जाएगा।

इजराइल के न्याय मंत्रालय ने रिहाई के योग्य 300 कैदियों की एक सूची प्रकाशित की, जिनमें मुख्य रूप से पत्थर फेंकने और अन्य छोटे अपराधों के लिए पिछले साल हिरासत में लिए गए किशोर शामिल है।

अंसारी ने कहा कि ग़ाज़ा में फलस्तीनियों के लिए ‘‘जल्द से जल्द’’ मदद को बढ़ाया जाएगा।

हवाना से मिली खबर के अनुसार, क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल के नेतृत्व में हजारों लोगों ने फलस्तीनी लोगों के साथ एकजुटता दिखाने के लिए तथा इजराइल और हमास के बीच युद्ध को समाप्त करने की मांग को लेकर बृहस्पतिवार को हवाना के प्रतिष्ठित बोर्डवॉक तक मार्च किया।

हमास शासित ग़ाज़ा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उसने इजराइल-हमास की जंग में मारे गए फलस्तीनियों की विस्तृत जानकारी के साथ गणना करना फिर शुरू कर दिया है और मौत के 13,300 से अधिक मामले दर्ज किए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के निदेशक मेदहत अब्बास ने बृहस्पतिवार को ‘द एसोसिएटेड प्रेस’ से बातचीत में मृतकों की गिनती फिर शुरू किए जाने की पुष्टि की।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने उत्तर ग़ाज़ा में आवागमन और संचार बाधित होने के बाद 11 नवंबर को आंकड़े जारी करना बंद कर दिया था।

ताजा आंकड़े दक्षिण के अस्पतालों के अद्यतन आंकड़ों और उत्तर के अस्पतालों के 11 नवंबर के आंकड़ों पर आधारित हैं। वास्तविक मृतक संख्या इससे अधिक हो सकती है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 6,000 अन्य लोग लापता हैं और उनके मलबे में दबे होने की आशंका है।

इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध को लेकर अपने विशेष मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों के साथ संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युद्ध विराम की समयसीमा समाप्त होने के बाद युद्ध फिर प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि इजराइल का लक्ष्य हमास के सभी सैन्य प्रतिष्ठानों को नष्ट करना और ग़ाज़ा में बंधक बनाए गए उसके सभी 240 लोगों को रिहा कराना है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि युद्ध जारी है। सभी लक्ष्य हासिल होने तक हमारे प्रयास जारी रहेंगे।’’

नेतन्याहू ने कहा कि उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को फोन करके यही जानकारी दी है। प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने देश की खुफिया एजेंसी ‘मोसाद’ को हमास के निर्वासित नेतृत्व का सफाया करने का निर्देश दिया है, ‘‘फिर वे चाहे कहीं भी हों।’’

अमेरिका ने युद्ध शुरू होने के बाद से इजराइल को भारी सैन्य तथा कूटनीतिक मदद मुहैया कराई है। युद्धविराम के प्रभावी होने के साथ ही दोनों पक्ष जहां हैं वहीं थम जाएंगे।

इजराइली सेना ने उत्तरी ग़ाज़ा के अधिकतर हिस्से पर कब्जा कर लिया है और उनका कहना है कि उन्होंने सुरंगों और हमास के अधिकांश बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया है। इजराइली सेना ने ग़ाज़ा के सबसे बड़े अस्पताल शिफ़ा के नीचे हमास का सैन्य केंद्र होने के अपने दावे को साबित करने के लिए विदेशी पत्रकारों के एक समूह को एक भूमिगत ठिकाने की तरह प्रतीत होने वाले बंकर दिखाए।

क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल शिफ़ा संघर्ष का बड़ा केंद्र रहा है। हमास और अस्पताल के कर्मियों ने इजराइल के इन आरोपों को खारिज कर दिया था कि इसका इस्तेमाल एक चरमपंथी कमान केंद्र के रूप में किया गया।

सेना ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने शिफ़ा के निदेशक मोहम्मद अबू सेलमिया को हिरासत में ले लिया है। उससे अस्पताल में हमास की कथित गतिविधियों में संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जाएगी।

कतर ने कहा कि युद्ध विराम से ग़ाज़ा में भारी मात्रा में मानवीय सहायता पहुंच पाएगी, जिसमें ईंधन भी शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Raghav Chadha New Party Buzz: इंस्टाग्राम पोस्ट से नई युवा पार्टी की अटकलें तेज, AAP के साथ विवाद के बीच बढ़ी चर्चाएं

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Stats And Preview: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs GT, IPL 2026 14th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, शुभमन गिल और जोस बटलर ने जड़ा तूफानी अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड