देश की खबरें | सवाई माधोपुर में सड़क हादसे में भाजपा के चार कार्यकर्ता घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में मंगलवार को एक कार (एसयूवी) के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 17 दिसंबर राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में मंगलवार को एक कार (एसयूवी) के दुर्घटनाग्रस्त होने से चार भाजपा कार्यकर्ता घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि ये लोग लोग कार से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा में शामिल होने के लिए जयपुर के दादिया जा रहे थे।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा कुस्तला टोल के पास मंगलवार सुबह हुआ जब कार (एसयूवी) एक ट्रक से टकरा गई।

पुलिस ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया तथा उनमें से एक को गंभीर हालत में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया।

पुलिस के मुताबिक इस दुर्घटना में सुरजीत सिंह, दीनदयाल, जयप्रकाश सांवरिया और अविनाश चौधरी घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दीनदयाल को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी तीन का सवाई माधोपुर में इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू