देश की खबरें | पुणे में दलित युवक की हत्या के आरोप में चार लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपले सौदागर इलाके में 20 वर्षीय दलित युवक की हत्या के आरोप में दो नाबालिगों सहित छह लोगों को पकड़ा गया है ।

जियो

पुणे, नौ जून महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपले सौदागर इलाके में 20 वर्षीय दलित युवक की हत्या के आरोप में दो नाबालिगों सहित छह लोगों को पकड़ा गया है ।

सांगवी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) कानून की संबंधित धाराओं के तहत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और अपराध के लिए दो नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है ।

यह भी पढ़े | Karnataka Legislative Council Polls: कर्नाटक विधान परिषद की सात सीटों पर 29 जून को होगा चुनाव.

उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार रात हुई थी, जब प्रेम प्रसंग को लेकर आरोपियों ने विराज जगतप पर हमला कर दिया था।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पत्थर और लोहे की छड़ से जगतप के सिर पर वार किया और उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: भारत के दबाब से नरम पड़ा चीन, लद्दाख में 2.5 किमी पीछे हटे चीनी सैनिक.

अधिकारी ने बताया कि जगतप का एक आरोपी जगदीश काटे की बेटी से प्रेम प्रसंग चल रहा था ।

जगतप को अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट