देश की खबरें | पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ ने निर्भीक होकर अपने विचार व्यक्त किए: पवन कल्याण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने मंगलवार को कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बिना किसी राजनीतिक दबाव के निडरता से अपने विचार व्यक्त किए।

अमरावती, 22 जुलाई आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने मंगलवार को कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने बिना किसी राजनीतिक दबाव के निडरता से अपने विचार व्यक्त किए।

अभिनेता से नेता बने पवन कल्याण ने कहा कि धनखड़ ने सार्वजनिक जीवन के लिए एक उच्च मानदंड स्थापित किया है।

धनखड़ के इस्तीफे के बाद ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कल्याण ने कहा, ‘‘आपने (जगदीप धनखड़) बिना किसी राजनीतिक दबाव के निर्भीक होकर जो विचार व्यक्त किए, उन्होंने सार्वजनिक जीवन के लिए एक उच्च मानक स्थापित किया है।’’

भारत के प्रति उनकी समर्पित और बहुमूल्य सेवा के लिए धनखड़ का आभार व्यक्त करते हुए आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व उपराष्ट्रपति ने अपने कार्यकाल में अटूट प्रतिबद्धता के साथ पद की गरिमा को बरकरार रखा और ‘‘संवैधानिक मूल्यों’’ की रक्षा की।

कल्याण ने कहा, ‘‘आप इस प्रतिष्ठित पद से विदा ले रहे हैं तो मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और शांतिपूर्ण जीवन की कामना करता हूं।’’

धनखड़ ने सोमवार शाम स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपना इस्तीफा भेजकर कहा कि वह तत्काल प्रभाव से पद छोड़ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\