देश की खबरें | पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर भाजपा की केरल इकाई के नए अध्यक्ष चुने गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया।

तिरुवनंतपुरम, 24 मार्च पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर को सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की केरल इकाई का नया अध्यक्ष चुना गया।

पार्टी के केंद्रीय पर्यवेक्षक प्रह्लाद जोशी ने यहां आयोजित भाजपा की राज्य परिषद की बैठक के दौरान यह घोषणा की।

चंद्रशेखर शीर्ष पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे और उन्होंने रविवार को यहां भाजपा मुख्यालय में इस पद के लिए दो नामांकन पत्र दाखिल किए।

इस घोषणा के समय निवर्तमान अध्यक्ष के. सुरेंद्रन और प्रदेश इकाई के प्रभारी प्रकाश जावड़ेकर सहित राज्य में भाजपा के सभी प्रमुख नेता मौजूद थे।

सुरेंद्रन ने मंच पर चंद्रशेखर को पार्टी का झंडा सौंपा।

सुरेंद्रन ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले 10 साल में भाजपा ने केरल में अभूतपूर्व प्रगति की है।

उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर को सभी पार्टी नेताओं ने शीर्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चुना है तथा विभिन्न क्षेत्रों में उनका अनुभव एवं विशेषज्ञता राज्य में भाजपा की प्रगति को गति प्रदान करेगी।

पूर्व अध्यक्ष ने कुछ लोगों द्वारा की जा रही इस आलोचना को भी खारिज किया कि चंद्रशेखर एक नियमित नेता नहीं हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि वह अपनी नयी भूमिका में चमकेंगे।

चंद्रशेखर (60) के पास दो दशक का राजनीतिक अनुभव है। वह इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी, कौशल विकास और उद्यमिता तथा जल शक्ति विभागों के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।

उन्होंने तीन बार कर्नाटक से राज्यसभा सदस्य और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के रूप में अपनी सेवा दी है। वह राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) की केरल इकाई के उपाध्यक्ष थे।

केरल में चर्चित चेहरा चंद्रशेखर ने राजग प्रत्याशी के रूप में तिरुवनंतपुरम से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था लेकिन वह कांग्रेस के शशि थरूर से 16,077 मतों के अंतर से हार गए थे।

गुजरात के अहमदाबाद में केरल मूल के परिवार में जन्मे चंद्रशेखर का त्रिशूर से पारिवारिक नाता है। उनके ससुर टी पी जी नांबियार बीपीएल समूह के संस्थापक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\