देश की खबरें | पूर्व केंद्रीय मंत्री माणिकराव गावित का निधन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी.
मुंबई, 17 सितंबर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता माणिकराव गावित का शनिवार को महाराष्ट्र के नासिक जिले के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 87 वर्ष के थे। सूत्रों ने यह जानकारी दी।
माणिकराव गावित के परिवार में उनकी बेटी निर्मला गावित और बेटा भरत हैं।
नौ बार लोकसभा सदस्य रहे गावित ने 1980 से लेकर 2009 तक आदिवासी बहुल नंदुरबार संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। वह वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव हार गए थे।
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ओर से टिकट नहीं मिलने पर गावित के बेटे भरत गावित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे।
माणिकराव गावित की बेटी निर्मला इगतपुरी क्षेत्र से दो बार कांग्रेस की ओर से विधायक रह चुकी हैं। बाद में निर्मला शिवसेना में शामिल हो गयी थीं।
माणिकराव गावित ने 2004 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और 2013 में सामाजिक न्याय राज्य मंत्री के रूप में कार्य किया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)