देश की खबरें | तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी भाजपा में शामिल हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

नयी दिल्ली, छह मार्च तृणमूल कांग्रेस के पूर्व सांसद दिनेश त्रिवेदी शनिवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।

उन्होंने पश्चिम बंगाल में “हिंसा” के मुद्दे का हवाला देते हुए कुछ दिन पहले राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

भाजपा अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, केंद्रीय मंत्रियों पीयूष गोयल और धर्मेंद्र प्रधान तथा अन्य नेताओं की उपस्थिति में त्रिवेदी पार्टी में शामिल हुए।

त्रिवेदी को सिद्धांतों पर चलने वाला नेता बताते हुए नड्डा ने कहा कि पहले वह गलत पार्टी में सही व्यक्ति थे और अब सही पार्टी में आ गए हैं।

त्रिवेदी (70) ने कहा कि वह इस “स्वर्णिम अवसर” के इंतजार में थे।

उन्होंने कहा कि कुछ पार्टियों में परिवार सबसे ऊपर होता है लेकिन भाजपा में लोग सर्वोपरि हैं।

उन्होंने महामारी से मुकाबला करने और पड़ोसी देशों के मुद्दों पर मोदी सरकार की सराहना की। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है।

त्रिवेदी, ममता बनर्जी के विश्वस्त सहयोगी माने जाते थे और वह संप्रग सरकार में रेल मंत्री भी थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\