विदेश की खबरें | श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे दुबई से स्वदेश लौटे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे दुबई से स्वदेश लौट आए हैं। नकदी संकट का सामना कर रहे देश में उनकी सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे और उनके हाथ से सत्ता चली गई थी।
कोलंबो,छह जनवरी श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे दुबई से स्वदेश लौट आए हैं। नकदी संकट का सामना कर रहे देश में उनकी सरकार के खिलाफ व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए थे और उनके हाथ से सत्ता चली गई थी।
चार माह पहले स्वदेश लौटने के बाद यह उनकी पहली विदेश यात्रा थी।
समाचार पत्र ‘डेली मिरर लंका’ ने हवाई अड्डा ड्यूटी प्रबंधक और हवाई अड्डा आव्रजन विभाग के प्रवक्ता के हवाले से बताया कि राजपक्षे और उनकी पत्नी आयोमा बृहस्पतिवार को दुबई से यहां भंडारनाइके अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे।
रिपोर्ट के अनुसार वे ‘एमिरेट्स’ की उड़ान संख्या ‘ईके-650’ से स्वदेश पहुंचे।
गौरतलब है कि देश में विरोध प्रदर्शनों के बीच बेकाबू होते हालात के मध्य राजपक्षे (73)जुलाई को श्रीलंकाई वायुसेना के विमान से श्रीलंका से मालद्वीव चले गए थे और वहीं से 14जुलाई को उन्होंने राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था। कुछ सप्ताह बाद वह वहां से थाईलैंड चले गए थे।
तब थाईलैंड ने कहा था कि राजपक्षे देश में 90 दिनों तक रह सकते हैं क्योंकि उनके पास राजनयिक पासपोर्ट है लेकिन उन्हें थाईलैंड में राजनीतिक गतिविधियों में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई थी। वह एक होटल में थे और सुरक्षाकर्मियों से घिरे रहते थे।
राजपक्षे को सितंबर 2022 में थाईलैंड से श्रीलंका लौटने पर विशेष सुरक्षा दी गई थी और एक राजकीय आवास दिया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)