देश की खबरें | पंजाब के पूर्व मंत्री भरत भूषण आशु गिरफ्तार, कांग्रेस ने बताया प्रतिशोध की राजनीति

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को खाद्यान्न की ढुलाई के लिए ठेका देने में कथित अनियमितताओं को लेकर सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया।

चंडीगढ़, 22 अगस्त पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को खाद्यान्न की ढुलाई के लिए ठेका देने में कथित अनियमितताओं को लेकर सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उन्हें लुधियाना से गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी से कुछ घंटे पहले आशु और पंजाब कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता मोहाली में सतर्कता ब्यूरो के कार्यालय पहुंचे थे। उन्होंने सतर्कता ब्यूरो से कहा था कि वह उनमें किसी को भी हिरासत में ले सकता है क्योंकि वे पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा उनपर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों से तंग आ चुके हैं।

कांग्रेस की राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष आशु राज्य की पिछली सरकार के दूसरे मंत्री हैं, जिन्हें गिरफ्तार किया गया है। जून में पंजाब सतर्कता ब्यूरो ने पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था।

लुधियाना से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि सतर्कता ब्यूरो ने आशु को लुधियाना से उस समय गिरफ्तार किया जब वह नाई की दुकान पर थे।

पहले जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, ''वाहनों के जाली पंजीकरण संख्या पर ढलाई टेंडर आवंटित करने के मामले में शुक्रवार को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।”

उसमें कहा गया था कि जांच जारी है और खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग के कई अधिकारी जांच के दायरे में हैं।

सोमवार को पंजाब कांग्रेस के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग समेत कांग्रेस के नेताओं ने मोहाली में सतर्कता ब्यूरो के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी दिल्ली में जिन विवादों में घिरी है, उनसे ध्यान हटाने के लिए वह पंजाब में प्रतिशोध की राजनीति कर रही है।

आशु और वडिंग के अलावा, पूर्व मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा और राणा गुरजीत सिंह भी विरोध प्रदर्शन में मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट