विदेश की खबरें | पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री अब्बासी ने एक भारतीय कंपनी से ली घूस: पीटीआई नेता गिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान में विपक्षी दल के एक वरिष्ठ नेता शहबाज गिल ने आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने एक भारतीय कंपनी से 14 करोड़ रुपये की रिश्वत तब ली थी, जब वह पांच साल पहले प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की कैबिनेट में संघीय पेट्रोलियम मंत्री थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

लाहौर, एक अगस्त पाकिस्तान में विपक्षी दल के एक वरिष्ठ नेता शहबाज गिल ने आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने एक भारतीय कंपनी से 14 करोड़ रुपये की रिश्वत तब ली थी, जब वह पांच साल पहले प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की कैबिनेट में संघीय पेट्रोलियम मंत्री थे।

मीडिया की खबरों में सोमवार को यह जानकारी दी गई। ‘डॉन’ अखबार की खबर के अनुसार रविवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता गिल ने आरोप लगाया कि अब्बासी ने एक भारतीय कंपनी से 14 करोड़ रुपये की रिश्वत ली थी।

‘पाकिस्तान ऑब्जर्वर’ अखबार ने गिल के हवाले से कहा, ‘‘अब्बासी ने टेलीग्राफिक हस्तांतरण के माध्यम से एक भारतीय कंपनी से 14 करोड़ रुपये प्राप्त किए, जब वह 2017 में तत्कालीन संघीय पेट्रोलियम मंत्री के रूप में कार्यरत थे।’’

अब्बासी फिलहाल सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हैं।

डॉन की खबर में गिल के हवाले से कहा गया है कि अब्बासी के बैंक खाते में तीन लेन-देन, एक दिसंबर 2016 और दो जनवरी 2017 को हुए और यह राशि हस्तांतरित की गई। गिल ने हालांकि भारतीय कंपनी के नाम का खुलासा नहीं किया।

63 वर्षीय अब्बासी ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व सत्ताधारी दल को उनके खिलाफ ठोस सबूतों के साथ याचिका दायर करनी चाहिए।

अगस्त,2017 से मई 2018 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे अब्बासी ने कहा कि पीटीआई चार साल तक सत्ता में रही, लेकिन उसे उनके खिलाफ कुछ भी ठोस तथ्य नहीं मिला।

गिल ने पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के नेता को अपने खातों को सार्वजनिक करने की भी चुनौती दी।

इस पर अब्बासी ने कहा, ‘‘मैं अपने बैंक खातों का विवरण सार्वजनिक करने के लिए तैयार हूं और गिल से भी समान मांग करता हूं, ताकि सच्चाई की जीत हो सके।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengal 2nd phase polls: दूसरे चरण के लिए चुनाव आयोग ने नियुक्त किए 11 अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षक, डायमंड हार्बर के 5 बड़े अधिकारी निलंबित

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं