देश की खबरें | हमले एवं लूट मामले में ओड़िशा के पूर्व विधायक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओड़िशा के फूलबनी में हमले एवं लूट के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एक पूर्व विधायक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया ।

फुलबनी, (ओड़िशा), 23 फरवरी ओड़िशा के फूलबनी में हमले एवं लूट के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एक पूर्व विधायक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया ।

पूर्व विधायक की पहचान देवेंद्र कहनार के रूप में की गयी है जो 2009 में सत्तारूढ़ बीजद के टिकट पर फुलबनी से निर्वाचित हुये थे । एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि कहनार के साथ पकड़े गये दूसरे आरोपी की पहचान श्रीनिवास कहनार के रूप में की गयी है जो ओड़िशा पुलिस में पूर्व हवलदार रह चुका है ।

फुलबनी के एसडीपीओ महेंद्रनाथ मुर्मु ने बताया कि पूर्व विधायक एवं एक अन्य व्यक्ति को भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले ढेंकनाल जिले के एक व्यक्ति ने इस बारे में शिकायत दर्ज करायी थी ।

पुलिस ने बताया कि यह घटना 11 फरवरी को हुयी थी, जब पूर्व विधायक और उसके एक साथी ने पर्यटकों के एक समूह पर हमला किया जो फुलबनी शहर के निकट कटरामाल झरना देखने आये थे ।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने उन लोगों के साथ लूट पाट भी की थी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\