देश की खबरें | मुंबई की पूर्व महापौर आर्थिक अपराध शाखा के सामने पेश हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों के शवों के लिए बैग खरीदने में हुए कथित घोटाले के सिलसिले में बुधवार को इस सप्ताह दूसरी बार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के सामने पेश हुईं।

मुंबई, 13 सितंबर मुंबई की पूर्व महापौर किशोरी पेडनेकर कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों के शवों के लिए बैग खरीदने में हुए कथित घोटाले के सिलसिले में बुधवार को इस सप्ताह दूसरी बार पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) के सामने पेश हुईं।

एक अधिकारी ने बताया कि पेडनेकर पूर्वाह्न करीब 11 बजे दक्षिण मुंबई में ईओडब्ल्यू के कार्यालय पहुंचीं।

इससे पहले, पेडनेकर सोमवार को ईओडब्ल्यू के सामने पेश हुई थीं, तब पुलिस ने उनसे दो घंटे तक पूछताछ की थी।

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाख (ईओडब्लू) ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता किरीट सोमैया की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 120 (बी) (आपराधिक साजिश) सहित विभिन्न धाराओं के तहत पेडनेकर और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के दो वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

शिकायत में महामारी के दौरान बीएमसी द्वारा संक्रमण से जान गंवाने वाले मरीजों के शवों के लिए बैग, दूसरे लोगों के लिए मास्क व अन्य वस्तुओं की खरीद और स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रबंधन में अनियमितता व धनराशि का गलत तरीके से प्रयोग करने का आरोप लगाया गया है।

पेडनेकर नवंबर 2019 से मार्च 2022 तक महापौर रही थीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

TRAI Mandate: टेलीकॉम कंपनियों को कम वैलिडिटी वाले वॉयस और SMS रिचार्ज प्लान लाने का आदेश; कम आय वाले यूजर्स को मिलेगा सीधा फायदा

England vs Sri Lanka, 1st ODI Match Live Score Update: चेस्टर-ले-स्ट्रीट में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rani Mukerji's Mother Passes Away: बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी की मां कृष्णा मुखर्जी का 75 वर्ष की उम्र में निधन; यशराज फिल्म्स ने बयान जारी कर मांगी प्राइवेसी