देश की खबरें | पूर्व सांसद महेंद्र सिंह मेवाड़ का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व सांसद और पूर्ववर्ती मेवाड़ राजघराने के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का रविवार को उदयपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।

जयपुर, 10 नवंबर पूर्व सांसद और पूर्ववर्ती मेवाड़ राजघराने के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का रविवार को उदयपुर के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे।

महान योद्धा महाराणा प्रताप के वंशज महेंद्र सिंह मेवाड़ पिछले कई दिनों से उदयपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थे।

परिवार के सूत्रों ने बताया, "रविवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।"

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ व चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी सहित अनेक नेताओं ने महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन पर शोक व्यक्त किया।

शर्मा ने 'एक्स' पर लिखा,'पूर्व सांसद महाराणा महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन का समाचार सुनकर मन दुखी हैं। प्रभु से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा परिजनों को यह अपार शोक सहन करने का सामर्थ्य प्रदान करें।'

मेवाड़ 1989 में भाजपा उम्मीदवार के रूप में चित्तौड़गढ़ संसदीय सीट से लोकसभा के लिए चुने गए थे। उनके पुत्र विश्वराज सिंह नाथद्वारा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं तथा पुत्रवधू महिमा कुमारी राजसमंद लोकसभा सीट से भाजपा सांसद हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\