देश की खबरें | पूर्व सांसद डी.के. सुरेश दूसरी बार ईडी के समक्ष पेश हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व सांसद डी.के. सुरेश एक महिला के खिलाफ धन शोधन से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। इस महिला पर कई लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, आठ जुलाई पूर्व सांसद डी.के. सुरेश एक महिला के खिलाफ धन शोधन से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए। इस महिला पर कई लोगों से धोखाधड़ी करने का आरोप है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

पिछले 15 दिन में यह दूसरी बार है जब कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के भाई सुरेश ईडी अधिकारियों के समक्ष पेश हुए।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महिला ऐश्वर्या गौड़ा (33) को उसके, कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और कुछ अन्य के खिलाफ छापेमारी के बाद अप्रैल में गिरफ्तार किया था।

ईडी ने उस समय एक बयान में कहा था कि महिला ने कई ‘‘हाई-प्रोफाइल’’ नेताओं से जान-पहचान होने का दावा करते हुए लोगों को सोना, नकदी और बैंक में जमा राशि पर मोटे मुनाफे का लालच देकर धोखाधड़ी की। उस पर आरोप है कि उसने डी.के. सुरेश के नाम का इस्तेमाल किया और उनकी बहन होने का दावा किया।

गौड़ा, उसके पति हरीश के. एन और कुछ अन्य के खिलाफ बेंगलुरु के चंद्र लेआउट और राजराजेश्वरी नगर थानों में धोखाधड़ी के कम से कम तीन मामले दर्ज हैं।

इससे पहले, सुरेश ने संवाददाताओं से कहा था कि उनका महिला से कोई संबंध नहीं है।

पूर्व सांसद ने यह भी कहा कि उन्होंने स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें महिला पर उनके नाम का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई