देश की खबरें | पूर्व विधायक इमरान मसूद बसपा से निष्‍कासित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व विधायक इमरान मसूद को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निष्कासित कर दिया गया है। बसपा की सहारनपुर इकाई ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

लखनऊ, 29 अगस्त पूर्व विधायक इमरान मसूद को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी (बसपा) से निष्कासित कर दिया गया है। बसपा की सहारनपुर इकाई ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी।

पूर्व विधायक हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रशंसा को लेकर चर्चा में आए थे।

सहारनपुर जिले के प्रभावशाली मुस्लिम नेता मसूद ने 23 अगस्त को पार्टी प्रमुख मायावती की अध्यक्षता में लखनऊ में हुई बसपा नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक में भी शिरकत नहीं की थी।

पिछले साल विधानसभा चुनाव से ठीक पहले इमरान मसूद कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी (सपा) में चले गए थे। हालांकि चुनाव के बाद सितंबर 2022 में वह सपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए।

बसपा की सहारनपुर इकाई द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि मसूद को पूर्व में अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर कई बार चेतावनी दी गई थी, लेकिन कोई सुधार नहीं होने पर उन्हें बसपा से निष्कासित कर दिया गया है।

बसपा ने बयान में कहा है कि जब वह पार्टी में आए थे तब उन्हें स्पष्ट रूप से बताया गया था कि दी गई जिम्मेदारी को पूरा करने पर ही उन्हें सहारनपुर सीट से लोकसभा का टिकट दिया जाएगा।

बयान में कहा गया है '' स्थानीय निकाय चुनाव में जब उन्होंने सहानपुर से महापौर पद पर परिवार के एक सदस्य को टिकट के लिए दबाव बनाया तो इस शर्त पर यह टिकट दिया गया कि अगर उनका प्रत्याशी हारा तो उन्हें लोकसभा का टिकट नहीं दिया जाएगा।''

बयान में कहा गया है कि मसूद ने पार्टी में नए सदस्यों को जोड़ने का कार्य भी नहीं किया।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री रशीद मसूद के भतीजे इमरान सहारनपुर की तत्‍कालीन मुजफ्फ्फराबाद (अब बेहट) सीट से विधायक (2007-2012) रहे हैं। वह वर्ष 2014 और 2019 में सहारनपुर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं।

सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\