देश की खबरें | पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल की बहू लातूर सदर सीट से कांग्रेस विधायक से हारीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल की पुत्रवधू और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार अर्चना पाटिल चाकुरकर को लातूर सदर निर्वाचन क्षेत्र में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे और कांग्रेस विधायक अमित देशमुख ने 6,973 मतों से हरा दिया।

लातूर, 23 नवंबर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल की पुत्रवधू और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार अर्चना पाटिल चाकुरकर को लातूर सदर निर्वाचन क्षेत्र में महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत विलासराव देशमुख के बेटे और कांग्रेस विधायक अमित देशमुख ने 6,973 मतों से हरा दिया।

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान हुआ और वोटों की गिनती जारी है। अमित देशमुख को 1,12,518 वोट और अर्चना को 1,05,545 वोट मिले।

लातूर (ग्रामीण क्षेत्र) सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधान पार्षद रमेश कराड ने अमित देशमुख के भाई और कांग्रेस विधायक धीरज देशमुख को 6,595 वोटों से हराया।

कराड को 1,12,051 वोट मिले, जबकि धीरज देशमुख को 1,05,456 वोट मिले।

लातूर जिले के छह निर्वाचन क्षेत्रों में से पांच निर्वाचन क्षेत्रों में महायुति ने जीत हासिल की।

औसा निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के मौजूदा विधायक अभिमन्यु पवार ने अपने प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (उबाठा) के दिनकर माने को 35,000 मतों के अंतर से हराया।

निलंगा में भाजपा के पूर्व मंत्री और उम्मीदवार संभाजी पाटिल निलंगेकर ने कांग्रेस के अभय सालुंके को 13,740 मतों से हराया।

अहमदपुर-चाकुर में राकांपा विधायक बाबासाहेब पाटिल 30,000 मतों से जीते।

उदगीर निर्वाचन क्षेत्र (सुरक्षित सीट) में राज्य मंत्री संजय बनसोडे ने राकांपा (शरदचंद्र पवार) के सुधाकर भालेराव को 92,000 वोट से हराया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\