देश की खबरें | केरल के पूर्व मुख्यमंत्री अच्युतानंदन अब भी आईसीयू में भर्ती

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंदन अब भी एक निजी अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं और उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी।

तिरुवनंतपुरम, पांच जुलाई केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वी एस अच्युतानंदन अब भी एक निजी अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं और उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्हें 23 जून को हृदयाघात और आयु संबंधी बीमारियों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

शनिवार को अस्पताल द्वारा जारी नवीनतम मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि 101 वर्षीय नेता अब भी आईसीयू में हैं और उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है।

बुलेटिन में उनके उपचार के बारे में कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई।

केरल की राजनीति के कद्दावर शख्सियत अच्युतानंदन हाल के वर्षों में ज्यादातर सार्वजनिक जीवन से दूर रहे।

वह 2006 से 2011 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\