देश की खबरें | कर्नाटक के पूर्व मंत्री का अपहरण, बाद में मुक्त किया गया : पुलिस सूत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक के पूर्व मंत्री वार्थुर प्रकाश को 27 नवंबर को आठ व्यक्तियों ने कथित रूप से अगवा कर लिया और उसके अगले दिन उन्हें मुक्त कर दिया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
बेंगलुरु, एक दिसंबर कर्नाटक के पूर्व मंत्री वार्थुर प्रकाश को 27 नवंबर को आठ व्यक्तियों ने कथित रूप से अगवा कर लिया और उसके अगले दिन उन्हें मुक्त कर दिया। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार 28 नवंबर को बेंगलुरु के बाहरी इलाके होसकोटे के समीप प्रकाश को रिहा कर दिया गया।
यह भी पढ़े | Jharkhand: बीजेपी का बड़ा आरोप, कहा- हेमंत सरकार के कार्यकाल में दलित और आदिवासी बेटियां सुरक्षित नहीं.
एक सूत्र ने कहा, ‘‘ प्रकाश ने कहा है कि जब वह कोलार गोल्ड फील्ड में अपने फार्म हाऊस पर गये थे, तब उन्हें उनके ड्राइवर के साथ आठ लोगों के एक गिरोह ने अगवा कर लिया था।’’
सूत्र के अनुसार पूर्व मंत्री को सूनसान जगह पर ले जाया गया और उन्हें यंत्रणा दी गयी।
यह भी पढ़े | बॉलीवुड अभिनेता एवं सांसद सनी देओल कोरोना संक्रमित: 1 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
सूत्रों के अनुसार लौटने के बाद प्रकाश ने बेल्लांदुर थाने में शिकायत दर्ज करायी।
संवाददाताओं द्वारा इस संबंध मे पूछे जाने पर उन्होंने कहा , ‘‘ मैं आापको बाद में बताऊंगा।’’
वह 2012 से 2013 तक कर्नाटक की भाजपा सरकार में मंत्री थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)