देश की खबरें | कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा, उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला को पद्म पुरस्कार प्रदान किया गया

नयी दिल्ली, 22 मार्च राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृषणा, जाने माने उद्योगपति कुमार मंगलम बिरला, प्रसिद्ध पार्श्व गायिका सुमल कल्याणपुर आदि को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया।

इसके अलावा जाने माने स्टॉक मार्केट निवेशक राकेश झुनझुनवाला को मरणोपरांत यह पुरस्कार (पद्म श्री) दिया गया।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस वर्ष गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर 106 पद्म पुरस्कार प्रदान करने को मंजूरी दी थी। इनमें से 50 लोगों को बुधवार को पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री प्रदान किये गये।

एस एम कृष्णा को पद्म विभूषण प्रदान किया गया । वे कांग्रेस नीत संप्रग सरकार में विदेश मंत्री थे और बाद में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए थे।

जाने माने वास्तुकार बाल कृष्ण दोशी (मरणोपरांत) को भी पद्म विभूषण प्रदान किया गया।

कुमार मंगलम बिरला, दिल्ली स्थित प्रोफेसर कपिल कपूर, आध्यात्मिक नेता कमलेश पटेल और सुमन कल्याणपुर को पद्म भूषण प्रदान किया गया।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)