कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कोरोना वायरस से संक्रमित, अस्पताल में भर्ती

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता ने उनके सम्पर्क में आए सभी लोगों से पृथक-वास में जाने का आग्रह किया है.

कांग्रेस नेता सिद्धरमैया (Photo Credits: PTI/File)

बेंगलुरू, 4 अगस्त: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया (Siddaramaiah) ने मंगलवार को बताया कि वह कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हैं और डॉक्टरों की सलाह पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता (71) ने उनके सम्पर्क में आए सभी लोगों से पृथक-वास में जाने का आग्रह किया है. सिद्धारमैया ने ट्वीट किया, "कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद डॉक्टरों की सलाह पर एहतियाती तौर पर मैं अस्पताल में भर्ती हुआ हूं. मेरे सम्पर्क में आए सभी लोगों से मैं पृथक-वास में जाने का आग्रह करता हूं."

सिद्धारमैया के बेटे यतींद्र सिद्धारमैया ने कहा कि उनके पिता को सोमवार सुबह से ही बुखार था और रात को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. उन्होंने कहा, "एंटीजन जांच के बाद उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई." सिद्धरमैया को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा (B. S. Yediyurappa) के संक्रमित होने के बाद से उनका भी इसी अस्पताल में इलाज हो रहा है.

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: पुलिस के रास्ता रोकने पर पूर्व सीएम सिद्धारमैया समेत कई कांग्रेस नेताओं ने किया विरोध, स्पीक अप फॉर डेमोक्रेसी अभियान में थे शामिल

येदियुरप्पा को रविवार रात वहां भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत अब स्थिर है. वहीं राज्य के चिकित्सा शिक्षा मंत्री के. सुधाकर ने ट्वीट कर सिद्धरमैया के जल्द ठीक होने की कामना की और कहा कि वह मणिपाल अस्पातल के डॉक्टरों के सम्पर्क में हैं. सुधाकर ने कहा, "उनकी (सिद्धारमैया) हालत स्थिर है और घबराने की कोई बात नहीं है."

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 6 विकेट से हराया, सीरीज में 2-0 की बनाई अजेय बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: कार्डिफ में श्रीलंका ने इंग्लैंड के सामने रखा 146 रनों का लक्ष्य, पाथुम निसांका ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड