विदेश की खबरें | भारतीय मूल के पूर्व सांसद दवे शर्मा ऑस्ट्रेलिया की सीनेट में पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ऑस्ट्रेलिया की संसद में 2019 में पहले भारतीय मूल के सांसद के रूप में निर्वाचित हुए दवे शर्मा न्यू साउथ वेल्स लिबरल सीनेट के चुनाव में जीत गए और राजनीति में लौट रहे हैं।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

मेलबर्न, 27 नवंबर ऑस्ट्रेलिया की संसद में 2019 में पहले भारतीय मूल के सांसद के रूप में निर्वाचित हुए दवे शर्मा न्यू साउथ वेल्स लिबरल सीनेट के चुनाव में जीत गए और राजनीति में लौट रहे हैं।

शर्मा (47) पूर्व विदेश मंत्री मैरिस पायने की जगह लेंगे जिनकी सीनेट से सेवानिवृत्ति हो चुकी है। ऑस्ट्रेलियन एसोसिएटिड प्रेस ने यह जानकारी दी।

शर्मा ने न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मंत्री एंड्रयू कान्स्टेंस को हराया है। इससे पहले वह 2022 तक सिडनी की वेंटवर्थ सीट से सांसद थे लेकिन उस साल चुनाव हार गए थे।

ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन की खबर के अनुसार, उन्हें रविवार को अंतिम मतदान में 206 मत मिले और कांस्टेंटस को 251 मत हासिल हुए।

इजराइल में 2013 से 2017 तक ऑस्ट्रेलिया के राजदूत रहे शर्मा को पार्टी के अंदर उदारवादी नेताओं का समर्थन प्राप्त था।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सीनेट में अल्बनीज सरकार को उसके कई गलत फैसलों के लिए जवाबदेह ठहराने का अवसर देने के लिए पार्टी सदस्यों का शुक्रिया अदा करता हूं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now