विदेश की खबरें | सिंगापुर में भारतीय मूल के पूर्व मंत्री ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए पात्रता की खातिर आवेदन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिंगापुर में भारतीय मूल के पूर्व वरिष्ठ मंत्री थर्मन षणमुगरत्नम ने अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की पात्रता हासिल करने के लिए सोमवार को अपना आवेदन जमा किया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

सिंगापुर, सात अगस्त सिंगापुर में भारतीय मूल के पूर्व वरिष्ठ मंत्री थर्मन षणमुगरत्नम ने अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की पात्रता हासिल करने के लिए सोमवार को अपना आवेदन जमा किया।

षणमुगरत्नम (66) ने पिछले महीने औपचारिक रूप से अपना राष्ट्रपति चुनाव अभियान शुरू किया था। उन्होंने देश की संस्कृति को दुनिया में "चमकदार’’ बनाने का वादा करते हुए अपना अभियान शुरू किया।

राष्ट्रपति चुनाव सितंबर में होना है। वर्तमान राष्ट्रपति हलीमा याकूब का छह साल का कार्यकाल 13 सितंबर को खत्म हो रहा है। हलीमा देश की आठवीं राष्ट्रपति और पहली महिला राष्ट्रपति हैं।

स्ट्रेट्स टाइम्स समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार, षणमुगरत्नम ने पात्रता प्रमाण पत्र के लिए अपना आवेदन जमा कर दिया है।

उनके अलावा तीन अन्य संभावित उम्मीदवारों ने भी अपने आवदेन जमा करने की घोषणा की है। ये तीनों संभावित उम्मीदवार चीनी मूल के हैं।

जीआईसी कंपनी के पूर्व निवेश प्रमुख एनजी कोक सॉन्ग (75) ने मीडिया को बताया कि उन्होंने पात्रता के लिए दो अगस्त को अपना आवेदन जमा किया। वहीं उद्यमी जॉर्ज गोह (63) ने चार अगस्त को पात्रता आवेदन जमा किया।

रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति पद के पूर्व उम्मीदवार टैन किन लियान (75) ने कहा कि उन्होंने आगामी राष्ट्रपति चुनाव के लिए पात्रता संबंधी प्रमाण पत्र की खातिर अपना आवेदन जमा किया है, लेकिन उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह चुनाव लड़ेंगे या नहीं।

सिंगापुर में राष्ट्रपति पद के चुनाव में उतरने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सख्त मानदंड हैं। सिंगापुर के संविधान में वर्णित मानदंडों के तहत, राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को मंत्री, मुख्य न्यायाधीश, अटॉर्नी-जनरल या अन्य उच्च-स्तरीय पदों पर कम से कम तीन वर्षों तक रहना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदा, प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड