देश की खबरें | पूर्व क्रिकेटर राहुल दविड़ ने परिवार संग किया ताजमहल का दीदार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने रविवार को यहां ताजमहल का दीदार किया।

आगरा (उत्तर प्रदेश), तीन अप्रैल । भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ ने रविवार को यहां ताजमहल का दीदार किया।

वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ताजमहल आये।

द्रविड़ रविवार सुबह ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। उन्होंने ताजमहल की पच्चीकारी के बारे में जाना।

इस दौरान राहुल द्रविड़ के साथ फोटो खिंचवाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

ताजमहल में शिफ्ट इंचार्ज तनुज शर्मा ने बताया कि पूर्व क्रिकेटर अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ प्रात: पौने सात बजे ताजमहल का दीदार करने पहुंचे। उन्होंने गाइड से ताजमहल के चप्पे-चप्पे के बारे में जानकारी ली। इस दौरान पर्यटकों द्वारा उन्हें पहचान लिया गया।

पूर्व क्रिकेटर ने ताजमहल में फोटो भी खिंचाये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\