देश की खबरें | भाजपा के पूर्व विधायक पास्कल धनारे की मौत, कोविड-19 से थे पीड़ित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक पास्कल धनारे का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
पालघर, 12 अप्रैल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व विधायक पास्कल धनारे का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि 49 वर्षीय धनारे कोविड-19 से जूझ रहे थे और इससे पहले उन्हें गुजरात में वापी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
स्थिति बिगड़ने के बाद उन्हें रविवार रात गुजरात से सटे मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सूत्रों ने बताया कि धनारे की सोमवार सुबह मौत हो गई।
उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है।
धनारे महाराष्ट्र में पालघर जिले के धनाऊ से 2014 से 2019 तक विधायक रहे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
संबंधित खबरें
PM Modi Navratri Wishes: पीएम मोदी ने चैत्र नवरात्रि और हिंदू नव वर्ष की दी शुभकामनाएं, देशवासियों के लिए की सुख-शांति की कामना
Silver Rate Today: चांदी की कीमतों में मामूली गिरावट, मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बाजार में स्थिरता, जानें अपने शहर में आज का ताजा रेट
Gold Rate Today: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सोने की कीमतों में स्थिरता, जानें दिल्ली, मुंबई और आपके शहर में आज का ताजा भाव
Weather Forecast Today: दिल्ली-NCR में बारिश का दौर जारी, मुंबई समेत इन बड़े शहरों में भी बदलेगा मौसम; IMD से जानें आज का लेटेस्ट वेदर अपडेट
\