मप्र में भाजपा के पूर्व लोकसभा सांसद कांग्रेस में शामिल

मध्यप्रदेश की बालाघाट सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व लोकसभा सदस्य बोध सिंह भगत बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गये।

भोपाल, 20 सितंबर: मध्यप्रदेश की बालाघाट सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व लोकसभा सदस्य बोध सिंह भगत बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गये. भाजपा शासित मध्यप्रदेश में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. भगत 2014 से 2019 तक संसद सदस्य थे। भगत और कुछ अन्य संगठनों के नेता अपने समर्थकों के साथ यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की उपस्थिति में कांग्रेस में शामिल हुये .

कांग्रेस में शामिल होने के बाद भगत ने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि गांधी ठंड में भारत यात्रा पर निकले और भाईचारे का संदेश दिया. पूर्व सांसद ने भाजपा पर 2020 में साजिश के जरिए कमलनाथ के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार को गिराने का भी आरोप लगाया। मार्च 2020 में वर्तमान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने वफादार विधायकों के साथ कांग्रेस छोड़ दी थी, जिसके कारण कांग्रेस की सरकार गिर गई.

भगत ने भाजपा पर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कहा कि मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किए गए वादों पर विश्वास नहीं किया जा सकता. मुख्यमंत्री चौहान को ‘घोषणा मशीन’ करार देते हुए कमलनाथ ने राज्य की भाजपा सरकार पर बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू