देश की खबरें | पूर्व बीडीसी सदस्‍य की गोली मारकर हत्‍या, पुलिस पर आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कानपुर जिले के घाटमपुर क्षेत्र के भदरस गांव में एक पूर्व बीडीसी सदस्‍य की कथित तौर पर खाकी पहने कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कानपुर, 31 अक्‍टूबर कानपुर जिले के घाटमपुर क्षेत्र के भदरस गांव में एक पूर्व बीडीसी सदस्‍य की कथित तौर पर खाकी पहने कुछ लोगों ने गोली मारकर हत्‍या कर दी।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बृजेश श्रीवास्‍तव ने शनिवार को बताया कि मरने वाले की पहचान घाटमपुर के भदरस निवासी पप्‍पू बाजपेयी (45) के रूप में हुई है। पप्‍पू शुक्रवार की शाम को ताश खेल रहा था जिसे एक स्‍थानीय ग्रामीण दुर्गा सिंह किसी काम के लिए लेकर गया और बाद में वह एक खेत में मृत पाया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पप्‍पू के सीने में गोली लगी है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ बोले, माफियाओं की जमीन पर गरीबों के लिए घर बनाएगी सरकार.

पुलिस के अनुसार पीड़ित परिवार ने चार स्थानीय ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। जिन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया उनमें दुर्गा सिंह, सोनू सिंह, वीरेंद्र और बड़का घाटमपुर क्षेत्र के भदरस निवासी हैं। इस बीच स्‍थानीय लोगों ने मामले में पुलिस की भूमिका का आरोप लगाया है।

कानपुर के पुलिस उप महानिरीक्षक डाक्‍टर प्रीतिंदर सिंह ने इस मामले में एक उपनिरीक्षक समेत अन्‍य पुलिस कर्मियों की भूमिका की जांच का आदेश दिया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि हत्‍या में वह शामिल थे या नहीं। उन्‍होंने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण को जांच कर जल्‍द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: कोलकाता के बैष्णवघाट बस्ती क्षेत्र में एक मूर्ति के गोदाम में लगी आग: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

डीआईजी ने कहा कि दोषी पाये जाने पर पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्‍त से सख्‍त कार्रवाई की जाएगी। उन्‍होंने बताया कि पोस्‍टमार्टम चिकित्‍सकों के एक समूह द्वारा किया जाएगा और उसकी वीडियोग्राफी कराई जाएगी।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिसकर्मी जुआ खेल रहे जुआरियों का पैसा लूटने गये थे और उसी दौरान भाग रहे पूर्व बीडीसी सदस्‍य को गोली मार दी। इसके बाद बड़ी संख्‍या में पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लोग घाटमपुर कोतवाली पहुंच गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\