खेल की खबरें | पूर्व बांग्लादेशी क्रिकेटर नफीस इकबाल कोविड-19 परीक्षण में पॉजिटिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और वनडे टीम के कप्तान तमीम इकबाल के बड़े भाई नफीस इकबाल कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाये गये हैं।

ढाका, 20 जून बांग्लादेश के पूर्व क्रिकेटर और वनडे टीम के कप्तान तमीम इकबाल के बड़े भाई नफीस इकबाल कोरोना वायरस की जांच में पॉजिटिव पाये गये हैं।

मीडिया रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गयी है।

यह भी पढ़े | पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद ने बताया धोनी और एडम गिलक्रिस्ट में कौन है बेस्ट खिलाड़ी.

नफीस इकबाल ने 2003 में बांग्लादेश के लिये पदार्पण किया था लेकिन 2006 के बाद राष्ट्रीय टीम से बाहर हो गये।

‘द डेली स्टार’ अखबार की रिपोर्ट के अनुसार नफीस ने खुद पुष्टि की है कि वह इस वायरस से संक्रमित हुए हैं और इस समय वह चटगांव में घर में अलग रह रहे हैं।

यह भी पढ़े | सोहेल तनवीर ने कहा- मैं पाकिस्तान के लिए और ज्यादा टेस्ट खेल सकता था.

चौंतीस साल के इस खिलाड़ी ने बांग्लादेश के लिये 11 टेस्ट और 16 वनडे खेले।

पिछले महीने बांग्लादेश के डेवलपमेंट कोच और पूर्व प्रथम श्रेणी क्रिकेटर अश्फिकुर रहमान कोविड-19 पॉजिटिव पाये गये थे।

पाकिस्तान के तीन क्रिकेटर शाहिद अफरीदी, तौफिक उमर और जफर सरफराज भी इस वायरस से संक्रमित पाये गये थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Amroha News: यूपी के अमरोहा में शादी में बवाल, बिरयानी के लेग पीस को लेकर भिड़े बाराती, चलीं कुर्सियां और लात-घूंसे; देखें VIDEO

MI vs KKR, TATA IPL 2026 2nd Match Stats And Preview: कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

Lahore Qalandars vs Karachi Kings 6th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में लाहौर कलंदर्स और कराची किंग्स मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

MI vs KKR T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें