ENG vs BAN, World Cup 2023 Preview: पहली हार को भुलाकर बांग्लादेश के खिलाफ जीत की राह पर लौटने उतरेगा इंग्लैंड, कल सुबह खेली जाएंगी मुक़ाबला

पहले मैच में न्यूजीलैंड से मिली नौ विकेट से हार के बाद गत चैम्पियन इंग्लैंड बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले विश्व कप के मैच में मजबूती से वापसी करने की कोशिश करेगा.

इंग्लैंड (Photo Credits: Twitter)

ENG vs BAN, World Cup 2023 Preview: धर्मशाला, नौ अक्टूबर पहले मैच में न्यूजीलैंड से मिली नौ विकेट से हार के बाद गत चैम्पियन इंग्लैंड बांग्लादेश के खिलाफ मंगलवार को यहां होने वाले विश्व कप के मैच में मजबूती से वापसी करने की कोशिश करेगा. न्यूजीलैंड से मिली हार जोस बटलर की टीम के लिये खतरे की घंटी थी । इंग्लैंड के अधिकांश क्रिकेटर आईपीएल खेलते हैं लिहाजा उन्हें भारतीय पिचों और स्पिनरों से मिलने वाली चुनौती का अहसास था. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर 282 रन का स्कोर बनाकर जीतना मुश्किल था. यह भी पढ़ें: अपनी कमजोरियों से पार पाकर उतरेंगे पाकिस्तान और श्रीलंका, कल दोपहर में होगी कड़क मुक़ाबला

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज डेवोन कोंवे और रचिन रविंद्र ने जिस तरह शतक जमाकर सिर्फ 37 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया , उसने टीम प्रबंधन के सामने कई परेशानियां खड़ी कर दी होंगी.

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजों ट्रेंट बोल्ट और मैट हेनरी ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया जबकि क्रिस वोक्स, मार्क वुड और सैम कुरेन मिलकर कोंवे और रविंद्र को 272 रन की साझेदारी करने से नहीं रोक पाये .

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट, सलामी बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो और कप्तान बटलर ने खुद उपयोगी पारियां खेली लेकिन कोई पारी का सूत्रधार नहीं बन सका. बांग्लादेश इंग्लैंड की कमजोरियों का पूरा फायदा उठाना चाहेगा. एचपीसीए स्टेडियम की पिच की हालांकि अफगानिस्तान के कोच जोनाथन ट्रॉट ने आलोचना की है. बांग्लादेश ने यहां पहले मैच में उसे छह विकेट से हराया था. ट्रॉट ने कहा था कि उनके गेंदबाज खुशकिस्मत थे कि यहां गिरकर चोटिल नहीं हुए.

बांग्लादेश की टीम जीत के साथ आगाज से आत्मविश्वास से लबरेज है. 36 वर्ष के हरफनमौला शाकिब अल हसन किसी भी टीम के लिये बड़ी चुनौती है. उनके अलावा बल्लेबाज लिटन दास, मेहदी हसन मिराज और नजमुल हसन शांतो ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है.

टीमें :

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), जो रूट, जॉनी बेयरस्टॉ, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोईन अली, क्रिस वोक्स, सैम कुरेन, डेविड विली, आदिल रशीद, मार्क वुड, रीसे टॉपली, गुस एटकिंसन

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शंटो, तौहीद हृदय, मुशफिकुर रहीम, महमूदुल्लाह रियाद, मेहदी हसन मिराज, नासुम अहमद, महेदी हसन, तास्किन अहमद, मुस्ताफिजुर रहमान, हसन महमूद, शरीफुल इस्लाम और तंजीम हसन साकिब

मैच का समय : मैच सुबह 10 . 30 से शुरू होगा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट