जरुरी जानकारी | विदेशी मुद्रा भंडार 1.492 अरब डॉलर बढ़कर 641 अरब डॉलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 1.492 अरब डॉलर बढ़कर 641.008 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी।

मुंबई, 22 अक्टूबर देश का विदेशी मुद्रा भंडार 15 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में 1.492 अरब डॉलर बढ़कर 641.008 अरब डॉलर हो गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को अपने ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी।

इससे पिछले आठ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 2.039 अरब डॉलर बढ़कर 639.516 अरब डॉलर हो गया था। इससे पूर्व तीन सितंबर 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशीमुद्रा भंडार 642.453 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

आरबीआई के शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 15 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में यह वृद्धि मुख्य रूप से विदेशीमुद्रा आस्तियों (एफसीए) के बढ़ने की वजह से हुई जो कुल मुद्राभंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि आलोच्य सप्ताह में भारत की विदेशीमुद्रा आस्तियां (एफसीए) 95 करोड़ डॉलर बढ़कर 577.951 अरब डॉलर हो गई। डॉलर में बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल है।

समीक्षाधीन सप्ताह में स्वर्ण आरक्षित भंडार 55.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.579 अरब डॉलर हो गया।

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आईएमएफ में देश का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.1 करोड़ डॉलर घटकर 19.247 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ में देश का आरक्षित विदेशीमुद्रा भंडार 60 लाख डॉलर बढ़कर 5.231 अरब डॉलर हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PM Modi Targets TMC In Bengal Rally: पीएम मोदी का TMC पर बड़ा हमला, “4 मई के बाद भ्रष्ट नेताओं को एक-एक कर जेल भेजा जाएगा”

KRK vs PSZ, PSL 2026 17th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड