देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में पर्यटन के लिए 23 सितंबर से खोले जाएंगे वन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में पर्यटन के लिए वन 23 सितंबर से खोले जाएंगे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता,17 सितंबर पश्चिम बंगाल में पर्यटन के लिए वन 23 सितंबर से खोले जाएंगे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि हर साल मानसून के कारण 15 जुलाई से 15 सितंबर तक वन दो महीने के लिए बंद कर दिए जाते हैं, लेकिन इस बार महामारी के कारण मार्च में लॉकडाउन के बाद से ही वन बंद हैं।

यह भी पढ़े | Priyanka Gandhi and Akhilesh Yadav Attacks BJP Govt: प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव का बीजेपी सरकार पर तंज, एसपी चीफ बोले-दंभी सत्ता के दिन अब बचे हैं चार.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने त्योहारों से पहले वनों को खोलने का फैसला किया है क्योंकि लंबे समय से इनके बंद होने से पर्यटन अर्थव्यवस्था चौपट हो गई है।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक रविकांत सिन्हा ने कहा कि वनों को खोलने का निर्णय बुधवार को वन मंत्री राजीव बनर्जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में किया गया।

यह भी पढ़े | Health Minister Dr Harsh Vardhan in RS: स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन बोले- उम्मीद है कि अगले साल की शुरुआत तक भारत में कोरोना वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे और शुक्रवार को एक बैठक में इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी।

बनर्जी ने पहले कहा था कि सरकार त्योहार के दौरान पर्यटकों के लिए वन और राष्ट्रीय उद्यान खोलने के तौर तरीकों पर काम कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\