देश की खबरें | बिना वीजा के भारत में प्रवेश करने पर विदेशी महिला गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पूर्वी चंपारण जिला से सटे पड़ोसी देश नेपाल से भारतीय क्षेत्र में बिना वैध वीजा के प्रवेश करने की कोशिश करते हुए एक कनाडाई नागरिक को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

मोतिहारी (बिहार), 31 मार्च बिहार के पूर्वी चंपारण जिला से सटे पड़ोसी देश नेपाल से भारतीय क्षेत्र में बिना वैध वीजा के प्रवेश करने की कोशिश करते हुए एक कनाडाई नागरिक को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।

आव्रजन विभाग के अधिकारी ए. के. पंकज के अनुसार कनाडा के ओन्टारियो निवासी विलियम रेडका (26) को एक बस से गिरफ्तार किया गया जो पड़ोसी जिला पश्चिम चंपारण के मुख्यालय बेतिया जा रही थी।

उन्होंने बताया कि आव्रजन विभाग के अधिकारियों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया कि रेडका, नेपाल से एक ऑटोरिक्शा पर सवार होकर रक्सौल सीमा चौकी तक पहुंची थी और उससे दस्तावेज दिखाने के लिए कहने पर वह फरार हो गई थी।

पंकज ने बताया कि रेडका के पास से उसका पासपोर्ट, कैमरा और एक वीडियो रिकॉर्डर बरामद किया गया है।

पूछताछ के दौरान उसने दावा किया कि उसने पूर्व में भारत का दौरा किया था और पिछले साल जनवरी महीने में जब वह नेपाल में थी, वीजा के लिए उसके ऑनलाइन अनुरोध को भारतीय अधिकारियों ने कोरोना महामारी के कारण स्वीकार नहीं किया था।

रेडका ने दावा किया कि अपनी पिछली यात्रा के दौरान उसने हिमाचल प्रदेश, बेंगलुरु, नई दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई जैसे बड़े स्थानों का दौरा किया था।

पूछताछ करने के लिए उसे हरैया थाना ले जाया गया जहां उसके खिलाफ विदेश अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Score Update: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Live Toss And Scorecard: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान जसप्रीत बुमराह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Toss Winner Prediction: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी