देश की खबरें | नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञावली 14 जनवरी को भारत के दौरे पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञावली बृहस्पतिवार 14 जनवरी को भारत के दौरे पर आ रहे हैं जहां वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक करेंगे और नेपाल संयुक्त आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 जनवरी नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञावली बृहस्पतिवार 14 जनवरी को भारत के दौरे पर आ रहे हैं जहां वह विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ बैठक करेंगे और नेपाल संयुक्त आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगे ।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, ‘‘ नेपाल के विदेश मंत्री प्रदीप ज्ञावली 14-16 जनवरी तक भारत की यात्रा पर रहेंगे । ’’

अपनी यात्रा के दौरान ज्ञावली नेपाल-भारत संयुक्त आयोग की छठी बैठक में भाग लेंगे। साथ ही वह भारतीय समकक्ष एस जयशंकर के साथ सीमा और कोविड-19 सहयोग समेत अन्य द्वीपक्षीय संबंधों पर चर्चा कर सकते हैं।

नेपाल सरकार द्वारा पिछले साल विवादित नया नक्शा प्रकाशित किए जाने के कारण उभरे सीमा विवाद के बाद इस देश के किसी वरिष्ठ नेता की यह पहली भारत यात्रा है ।

इस विवादित नक्शे में भारतीय क्षेत्र लिम्पियाधुरा, कालापानी और लिपुलेख को नेपाल का हिस्सा दर्शाया गया था । नेपाल के इस कदम पर भारत ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराई थी और उसके दावे को खारिज किया था।

बहरहाल, नेपाल में संसद भंग किये जाने और चुनाव कराने के फैसले एवं चीन के हस्तक्षेप के बारे में एक सवाल के जवाब में भारत में विदेश मंत्रालय ने सतर्क प्रतिक्रिया देते हुए हाल में कहा था कि वह पड़ोसी देश और वहां के लोगों का शांति, समृद्धि और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ने में समर्थन करना जारी रखेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट