देश की खबरें | विदेशी युवती ने रेलवे टीटी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया; आरोपी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में जर्मनी की एक युवती ने यात्री टिकट जांचकर्ता (टीटी) के खिलाफ कथित छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में रेलवे ने आरोपी टीटी को निलंबित कर दिया है।

जयपुर, 21 दिसंबर जयपुर रेलवे पुलिस (जीआरपी) थाने में जर्मनी की एक युवती ने यात्री टिकट जांचकर्ता (टीटी) के खिलाफ कथित छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। इस मामले में रेलवे ने आरोपी टीटी को निलंबित कर दिया है।

जयपुर जीआरपी थाने के प्रभारी संपत राज ने बुधवार को बताया कि युवती के साथ जयपुर से अजमेर जाते समय की छेड़छाड़ की घटना 13 दिसंबर को हुई, जिसके संबंध में पीड़िता ने 16 दिसंबर को रेलवे के पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई।

उन्होंने बताया कि रेलवे प्रशासन की ओर से जीआरपी थाने को भेजी गई चिट्ठी के आधार पर आरोपी टीटी विशाल कुमार शेखावत के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

राज ने बताया कि युवती ने शिकायत में आरोप लगाया है कि जब वह सामान्य कोच में यात्रा कर रही थी उस वक्त टीटी ने उसे एसी कोच में बिठाने के नाम पर उससे छेड़छाड़ की। उन्होंने बताया कि बुधवार को युवती के 164 के तहत मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराया।

जयपुर के संभागीय रेलवे प्रबंधक (डीआरएम) नरेन्द्र ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने विदेशी युवती द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज शिकायत को जीआरपी थाने में भेजा गया और टीटी विशाल सिंह शेखावत को निलंबित कर दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now